मिस्र में हुए संसदीय चुनाव के पहले चरण में ऐतिहासिक 62 प्रतिशत मतदान हुआ। मिस्र के चुनाव आयोग ने इसे प्राचीन मिस्र के फिरऔन शासकों के समय से आज तक का सबसे अधिक मतदान घोषित किया है। मिस्र के चुनाव आयोग ने देश के एक तिहाई राज्यों में चुनाव के बाद शनिवार को अंतिम आंकड़े जारी किए। यह आंकड़े 70 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा ही कम हैं। मिस्र के चुनाव उच्चायोग के प्रमुख अब्दुल मोइज़ इब्राहिम ने कहा कि मिस्र के इतिहास में फराओ काल से लेकर अब तक यह सबसे अधिक मतदान है। याद रहे मिस्र में तानाशाह हुस्नी मुबारक के पतन के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं जिसका पहला चरण आयोजित हो चुका है। अनुमानों के अनुसार मिस्र में इस्लामवादी पार्टी इख्वानुल मुसलेमीन को बहुमत प्राप्त हो सकता है।
..........
166